ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 29 January 2023

पुलिस कांस्टेबल ने पहले महिला कॉन्स्टेबल को मारी गोली और फिर की आत्महत्या

Big news: Bouncer shot dead in broad daylight in Punjab
Big news: Bouncer shot dead in broad daylight in Punjab
फिरोजपुर, 29 जनवरी (ब्यूरो) : मध्य रात्रि को फिरोजपुर कैंट में पंजाब पुलिस की एक लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर वासी गांव चूचक विंड थाना मल्ला वाला जो सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर के तौर पर थाना फिरोजपुर छावनी में तैनात थी, को कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह पुत्र सुच्चा सिंह वासी नौरंग के सियाल ने गोली मारकर कत्ल कर दिया और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। [caption id="attachment_29151" align="alignnone" width="300"] Police constable first shot woman constable and then committed suicide[/caption] प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मध्यरात्रि को लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर ड्यूटी खत्म करके फिरोजपुर छावनी से एक्टिवा स्कूटर पर पुलिस लाइन फिरोजपुर की ओर जा रही थी तो बाबा शेरशाह वली चौक फिरोजपुर छावनी के पास कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह स्विफ्ट कार पर आया और उसने कॉन्स्टेबल अमनदीप के स्कूटर में अपनी कार मारी और जब गिर गई तो गुरसेवक ने अपने सरकारी वैपन के साथ उसे करीब 5 गोलियां मारी, जिससे अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आगे जाकर कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। [metaslider id=25498]