ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 21 April 2021

चंडीगढ़ में बिना मास्क कार सवार दुल्हन का पुलिस ने काटा चालान

Police challaned bride riding without mask car in Chandigarh
Police challaned bride riding without mask car in Chandigarh
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की तरफ से बुधवार को रामनवमी के मौके पर लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान बिना वजह और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, बुधवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर-8-9 की लाइटों पर गाड़ी में जा रही एक दुल्हन को भी पुलिस ने रोक दिया। दुल्हन पंजाब के खन्ना से आई थी जो कि सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा में शादी के लिए जा रही थी। [metaslider id="1461"] रेड लाइट होने के चलते जैसे ही गाड़ी रुकी तो चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की नजर कार में बैठी दुल्हन पर पड़ी, जिसने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस जवानों ने दुल्हन से मास्क नहीं लगाए जाने का कारण पूछा, जिस पर दुल्हन का भाई जो कि गाड़ी चला रहा था उसने बताया कि सेक्टर-8 के गुरुद्वारे में बहन की शादी है। मेकअप के कारण मास्क नहीं लगाया है, क्योंकि मास्क से दुल्हन का मेकअप खराब हो सकता है। इसलिए बिना मेकअप के ही दुल्हन चंडीगढ़ पहुंची है और अब मेकअप करवाने के बाद शादी के लिए जा रहे हैं। यह दलील देकर भाई ने दुल्हन को वहां से जाने की अनुमति मांगी लेकिन पुलिस जवानों ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया। [metaslider id="5345"]   source link