Monday, 11 March 2024
Punjab
अमृतसर में पुलिस ने पकड़ा सेना का फर्जी मेजर
पंजाब : खबर है कि अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को गोलबाग के पास मेजर रैंक की वर्दी पहन और कंधे पर फौजी बैग के साथ घूम रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस इसके पास से मिले पहचान पत्रों की जांच कर रही है।पुलिस ने इस फर्जी सेना अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर दिया। डीसीपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने यह जानकारी सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
डीसीपी ने गिरफ्तार किए गए इस फर्जी मेजर की पहचान श्री आनंदपुर साहिब के गांव चीकना निवासी संदीप सिंह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि डी डिवीजन थाना प्रभारी सुखइंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेजर की वर्दी पहन कर गोलबाग इलाके में घूम रहा है। इसने कंधे पर मेजर रैंक का स्टेट एंबलम भी लगा रखा है और कंधे पर फौजियों वाला बैग लटका रखा है। इस पर पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया।
Amazon से Regular Fit T-Shirt (Pack of 3) खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करे https://amzn.to/3Tb5QiKउन्होंने बताया कि इसके कब्जे से पहचान पत्र भी बरामद किए गए। पूछताछ दौरान यह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही सेना में अधिकारी होने के सबूत दे सका। पूछताछ दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि वह काफी समय से अलग-अलग रैंक की वर्दियां पहन कर आम जनता को प्रभावित करता है कि वह फौज में बड़ा अधिकारी है।
एडीसीपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि काबू किए गए इस फर्जी अधिकारी ने खुलासा किया कि उसके कब्जे से बरामद सेना की वर्दियां उसने देहरादून से ली थी और वह वर्दी पहन कर रुड़की आर्मी कैंट, जम्मू आर्मी क्षेत्र और अमृतसर आर्मी कैंट में गया था। अदालत से पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।