ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 22 January 2022

जालंधर में गन पॉइंट पर BMW कार लूटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested 2 accused who robbed BMW car at gun point in Jalandhar
Police arrested 2 accused who robbed BMW car at gun point in Jalandhar
[metaslider id=9199] जालंधर : मानयोग श्री नौनिहाल सिंह IPS कमिश्नर पुलिस जालंधर की तरफ से दिए गए निर्देशों के अनुसार गाड़ियों की लूट करने वालों के विरुद्ध चलाई गई विशेष मुहिम के तहत मानयोग डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, श्री हरपाल सिंह PPS/ एडीसीपी 2 , श्री गुरबाज सिंह PPS/ एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, श्री निर्मल सिंह PPS/ एसीपी इन्वेस्टिगेशन और श्री गुरप्रीत सिंह गिल PPS/ ऐसीपी मॉडल टाउन जालंधर की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुजीत सिंह गिल मुख्य अफसर थाना डिवीजन नंबर 6, कमिश्नरेट जालंधर समेत CIA-2 की पुलिस पार्टी के मुकदमा नंबर 9 तिथि 9/1/2022 - 379-B/34 IPC 25/54/59 A ACT थाना डिवीजन नंबर 6 जो कि बयान श्री पुनीत आहूजा पुत्र मुकेश कुमार आहूजा निवासी 376 जेपी नगर जालंधर बर खिलाफ 3 ना मालूम व्यक्तियों की तरफ से होट ड्राइवर रेस्टोरेंट के नजदीक संजय कराटे रोड मॉडल टाउन जालंधर के सामने गन पॉइंट पर तिथि 8/1/2022 को उसकी कार नंबर PB08-EK-0077 BMW लूट कर ले जाने के संबंध में दर्ज किया गया था. तफ्तीश के दौरान उक्त मुकदमे में लूट कर ले जाई गई गाड़ी मिती 9/1/2022 को मजीठा रोड थाना कथूनगल से लावारिस हालत में बरामद की गई थी. इसके उपरांत मुकदमे की टेक्निकल आधार से तफ्तीश करने के बाद मुकदमे की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हर्षबीर सिंह उर्फ हर्ष पुत्तर जगदीप सिंह वासी पिंड जगदेव कलां थाना पंडेर अमृतसर हाल वासी हॉलीवुड हाइट फ्लैट नंबर 49 कुराली जिला SAS नगर मोहाली और राजकरण सिंह उर्फ बंटी पुत्र अमरीक सिंह वासी मकान नंबर 2, गली नंबर 6 नगीना एवेन्यू मजीठा रोड अमृतसर को तिथि 22/1/2022 को मजीठा रोड अमृतसर से काबू किया गया है. जिन को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करने के उपरांत गहराई से पूछताछ की जाएगी. [metaslider id=711]