ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 19 August 2023

जालंधर में बाप-बेटे को जेहरीले सांप ने काटा , अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत

Poisonous snake bites father and son in Jalandhar, father dies during treatment in hospital
Poisonous snake bites father and son in Jalandhar, father dies during treatment in hospital
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में एक बाप और बेटे को सांप ने काट लिया। अस्पताल में पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत अब स्थिर है। मिली जानकारी अनुसार यह घटना राम-शरण कालोनी की है। वही इलाका निवासियों का कहना है कि यहां खाली प्लाट हैं, जहां जहरीले सांप आम घूमते हैं। लेकिन इन प्लाटों के मालिक यहां सफाई तक नहीं करवाते। मृतक की पहचान राम-शरण कालोनी में रहने वाले रामप्रीत शाह के तौर पर हुई है। बेटे बिट्‌टू ने बताया कि बीती रात परिवार छत पर सोया हुआ था। तभी रात के 3 बजे पिता ने शोर मचाया कि उन्हें सांप ने काट लिया है। परिवार घबरा गया और सभी रामप्रीत शाह को लेकर निजी अस्पताल पहुंच गए। अभी रामप्रीत शाह का इलाज चल ही रहा था, तभी बिट्‌टू भी चक्कर खाकर नीचे गिर गया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर्फ रामप्रीत ही नहीं, बिट्‌टू को भी सांप ने काटा है। इलाज के दौरान रामप्रीत शाह की मौत हो गई, जबकि डॉक्टरों ने बिट्‌टू को बचा लिया। इलाका निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि स्थानीय प्लाटों की सफाई करवाई जाए, ताकि रामप्रीत जैसी घटना किसी और के साथ ना हो। [metaslider id=25498]