ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 18 December 2023

अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर? पाकिस्‍तान में इंटरनेट बंद

Poison given to underworld don Dawood Ibrahim? Internet shut down in Pakistan
Poison given to underworld don Dawood Ibrahim? Internet shut down in Pakistan
नेशनल न्यूज़ : मुंबई बम हमलों के मास्‍टरमाइंड अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्‍तान में जहर देने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दाऊद को कराची के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। दाऊद की हालत को गंभीर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दाऊद को भर्ती कराए जाने की वजह से पूरे अस्‍पताल को किले में तब्‍दील कर दिया गया है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है जहां केवल उसके परिवार वाले ही जा सकते है। इस बीच पाकिस्‍तान में रात में इंटरनेट को बंद कर दिया गया और सोशल मीडिया वेबसाइट को भी बैन कर दिया गया। अचानत इंटरनेट बंद होने के बाद पाकिस्‍तान के कई पत्रकारों ने दावा किया है कि दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर को देखते हुए इंटरनेट को बैन कर दिया गया। हालांकि अभी तक इसकी स्‍वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है कि दाऊद को जहर दिया गया है या नहीं लेकिन पाकिस्‍तान में इसकी चर्चा बहुत ज्‍यादा हो रही है। [metaslider id=25498]