ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 24 April 2022

PM Modi in Jammu Kashmir : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi in Jammu Kashmir: Prime Minister Narendra Modi inaugurated many projects
PM Modi in Jammu Kashmir: Prime Minister Narendra Modi inaugurated many projects
[metaslider id=711] नई दिल्ली : आपको बता दे कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू के सांबा जिले के पल्ली गांव से देश भर की ग्राम सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीँ पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर वहां की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। बता दे कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार पीएम यहां का दौरा कर रहे हैं। वहीँ प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीँ जल निकायों का कायाकल्प सुनिश्चित करने की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अमृत सरोवर नाम से एक नई पहल भी शुरू की गई है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है। [metaslider id=1461]