ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 26 January 2023

74वें गणतंत्र दिवस पर PM मोदी राजस्थानी बंधेज पगड़ी में नज़र आये , परेड में नारी शक्ति की तस्वीर दिखी

PM Modi appeared in Rajasthani bandhej turban on the 74th Republic Day, the picture of women power was seen in the parade
PM Modi appeared in Rajasthani bandhej turban on the 74th Republic Day, the picture of women power was seen in the parade
नई दिल्ली : आज 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में सेनाओं के स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया। परेड में नारी शक्ति की तस्वीर दिखी। डेयर डेविल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और फ्लाई पास्ट में राफेल गरजे। परेड में 23 से ज्यादा झांकियां दिखाई गईं। परेड खत्म होने के बाद मोदी सबसे पहले नए संसद भवन बनाने वाले मजदूरों से मिले। गणतंत्र दिवस पर PM मोदी राजस्थान की बंधेज पगड़ी में नजर आए। यह पीले और केसरिया रंग की थी। PM मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी पहुंचे। वहीँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद थी। गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर चलते नजर आए। उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। [metaslider id=25498]