ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 21 November 2023

PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी

PM Modi and CM Yogi Adityanath received death threats
PM Modi and CM Yogi Adityanath received death threats
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है।प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में पकड़े गए कामरान नामक आरोपी ने दावा किया है कि उसे यह काम विदेश में बैठे कुख्यात गुंडे दाऊद इब्राहिम ने दिया था। फिलहाल इस मामले में आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। बता दें कि सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई कंट्रोल रूम में कॉल करके एक शख्स ने देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मार देने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, मुंबई महानगर में सरकार द्वारा संचालित सर JJ अस्पताल को धमाका करके इसे उड़ा देने की धमकी भी आरोपी ने दी। आनन-फानन में कॉल ट्रेस करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। [metaslider id=25498]