Tuesday, 25 March 2025
Jalandhar
Pitbull Attack : जालंधर में पिटबुल ने मालकिन को ही नोचा , 20 मिनट तक मचाया उत्पात
जालंधर: खबर है कि जालंधर की 66 फीट रोड पर फोलड़ीवाल से सटी ग्रीन वैली कालोनी में पिटबुल डॉग ने अपनी ही मालकिन को बुरी तरह से नोच डाला। प्राप्त जानकारी अनुसार पिटबुल ने 20 मिनट तक करीब 35 वर्षीय महिला को हाथ, पैर और कई जगह नोच डाला। उसे बचाना मुश्किल हो गया था। इस दौरान महिला के करीब 10 साल के बेटे ने हिम्मत दिखाई और पिटबुल के मुंह में रस्सी डाल कर उसे दूर खींचा। बताया जा रहा है यह पिटबुल पहले भी कालोनी के कई लोगों को काट चुका है। लोग इसकी शिकायत करते थे, लेकिन घरवाले सुनते नहीं थे।
लेकिन जब शुक्रवार को खूंखार हुए पिटबुल ने करीब आधा घंटे तक कालोनी में उत्पात मचाया। जिस महिला ने पिटबुल को पाला उस पर हमला करने से पहले पिटबुल पहले सामने वाले घर में रहती एक छोटी बच्ची को काटने को पड़ा, लेकिन उसे स्वजनों ने बचा लिया। जब डॉग की मालकिन कंवलजीत कौर पत्नी प्रभजोत सिंह ने पिटबुल डॉग को घर के अंदर ले जाने की कोशिश की तो पिटबुल ने कंवलजीत पर ही हमला बोल दिया।
वहीं लोगों में इसे लेकर दहशत है। लोगों ने मांग की है कि इस तरह के खतरनाक कुत्तों के पालने पर रोक लगाई जाए। बता दे पिटबुल डॉग दुनिया में सबसे खूंखार नस्ल में से एक है। यह इंसानों के साथ ही जानवरों पर भी हमला बोल देते हैं। यह इतने आक्रमक होते हैं कि इनसे जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है।