Sunday, 25 September 2022
Punjab
विस चुनाव हारने के बाद से 'गायब' पूर्व CM चन्नी की दोस्तों संग विदेश घूमते की तस्वीरें वायरल
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की दोस्तों संग विदेश घूमते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें अपलोड कीं। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी पार्टी गतीविधियों और लोगों के बीच से गायब हो गए थे। चन्नी चुनाव हारने के बाद पार्टी की सरगर्मियों से दूर रहे । इससे पहले अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान चन्नी किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते थे। चन्नी कभी मंच पर भंगड़ा डालते, कभी बकरी का दूध निकालते, कभी मंजी बुनते तो कभी लोगों के बीच बैठकर चाय पीते, उनकी समस्याएं सनते दिखे थे ।
[metaslider id=25498]