Sunday, 27 March 2022
Jalandhar
पेट्रोल डीजल की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी , जालंधर में शतक के करीब पहुंचा पेट्रोल का दाम
[metaslider id=711]
जालंधर : आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से बेहाल है , ऐसे में बढ़ती पेट्रोल की कीमत शतक लगाने के बेहद करीब पहुंचती हुई नजर आ रही है। बता दे कि रविवार को फिर से पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है और पेट्रोल की कीमत 98.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीँ पेट्रोल के अलावा डीजल की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा दामों में महानगर में पेट्रोल और डीजल के बीच लगभग 11 रुपये का ही अंतर बाकी बचा है। वहीँ रविवार को महानगर में डीजल 87.69 रुपए प्रति लीटर की दर पर बिका। आपको बता दे कि इससे पहले शनिवार को भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था। वहीँ अब रविवार को हुए इजाफे के अनुसार पेट्रोल की कीमत 48 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में लगभग 97 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
[metaslider id=5345]