ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 10 October 2021

लगातार छठे दिन भी पेट्रोल डीज़ल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल हुआ 110 के पार, देखें आपके शहर का क्या हुआ रेट

Petrol diesel prices hiked again, petrol price nearing century in Jalandhar
Petrol diesel prices hiked again, petrol price nearing century in Jalandhar
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : रविवार को लगातार छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से रविवार की सुबह जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल के रेट में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इस कारण देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है । और इसी तरह डीजल का रेट 92.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है । [metaslider id="1461"] वहीँ इसके बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 109.83 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 110.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा। इसी तरह डीजल का रेट 100.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल का रेट 104.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 95.93 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल का दाम 101.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 97.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। बढ़ोतरी के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का दाम 101.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 93.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीँ भोपाल में पेट्रोल का भाव 112.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 101.91 रुपये प्रति लीटर हुआ । इसके अलावा पटना में पेट्रोल का रेट 107.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 99.36 रुपये प्रति लीटर हुआ । वहीँ रांची में एक लीटर पेट्रोल का दाम 98.66 रुपये हो गया । इसी तरह डीजल का भाव 97.98 रुपये प्रति लीटर हुआ । [metaslider id="9199"]