ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 15 March 2024

देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई कम , जानें कितने रुपए सस्ता हुआ ?

Petrol and diesel prices reduced across the country, know by how much it became cheaper?
Petrol and diesel prices reduced across the country, know by how much it became cheaper?

नेशनल न्यूज़ 15 मार्च 2024 : खबर है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने लोकसभा चुनावों की घोषणा करीब आने के बीच बृहस्पतिवार शाम को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी। बता दे नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में संशोधन करने का फैसला किया गया है। इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। यह कदम आम चुनाव की तारीखों का ऐलान करीब होने के बीच उठाया गया है। ऐसी संभावना है कि निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा भी कर सकता है।

Amazon से Photo Frame Hooks for Wall Without Drilling खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/3TiRsoz

इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर था।शुक्रवार से मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, कोलकाता में 103.94 रुपये और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं डीजल मुंबई में 92.15 रुपये, कोलकाता में 90.76 रुपये और चेन्नई में 92.34 रुपये प्रति लीटर के भाव मिलेगा।