Saturday, 31 July 2021
Jalandhar
जालंधर में कूड़ा उठा रहे व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत
[metaslider id="711"]
जालंधर : शहर में वर्कशॉप चौक के पास स्तिथ जल विलास पैलेस के सामने एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब बारिश के दौरान वह वहां से कूड़ा उठाने गया और वहां गिरी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया तो उसे तेज करंट लग गया। इसके बाद जल्दी से लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहां थाना 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस घटना की जांच शुरू कर दी है। वहां मोके पर पावरकॉम के अफसर भी पहुंचे । मृतक भार्गव कैंप का रहने वाला बताया जा रहा है।
[metaslider id="1461"]
वहां लोगों ने बताया बारिश हो रही थी , तभी ये व्यक्ति कूड़े में कुछ उठाने गया तो वहां बिजली की तार गिरी हुई थी जिसकी चपेट में आने से वह गिर कर तड़पने लगा , करंट के डर से उसे कोई बचाने के लिए आगे नहीं आया। जो बाद में बेसुध हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का आरोप है कि तार पिछले कुछ दिनों से टूटकर गिरी थी जिसकी शिकायत भी की गयी थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब इस घटना के बाद बिजली की सप्लाई बंद करवाई गयी। वहीं, पावरकॉम अफसरों का कहना है कि तार टूटने के कारणों की जांच की जा रही है।
[metaslider id="5345"]
source link