Friday, 29 December 2023
Punjab
पंजाब में Jalandhar, Ludhiana, Amritsar.... के लोग अगले 24 घंटे तक रहे अलर्ट !
पंजाब : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर मिल रही है। अभी-अभी मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे को लेकर राज्य के कुछ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें जिला अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना मोगा शामिल है। घने कोहरे में विजिबिलिटी न होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर बहुत जरूरी काम हो तब ही घर से बाहर निकले नहीं तो गुरेज करें। बता दें कि इससे पहले राज्य में लगातार घने कोहरे को लेकर Red अलर्ट जारी किया जा चुका है।