ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 August 2021

जालंधर में चोरी के आरोप में युवकों को लोगों ने दे दी ये अनोखी सजा

People gave this unique punishment to youths on charges of theft in Jalandhar
People gave this unique punishment to youths on charges of theft in Jalandhar
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में चोरी के एक मामले में आरोपी को लोगों ने दे दी अनोखी सजा । जालंधर के थाना डिवीजन आठ के सुंदर नगर में दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी पहले तो जमकर पिटाई की गई फिर बाद में पेंट से उनकी पीठ पर 'चोर' लिख दिया गया। मिली जानकारी अनुसार घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। [metaslider id="1461"] सूत्रों की जानकारी मुताबिक यहाँ एक टेम्पो चालक करियाना की दुकान में चावल व राजमा की सप्लाई देने आया था , जब वह दुकान के अंदर गया तो पीछे से दो युवको ने उसके टेम्पो से राजमा की बोरी चुरा ली और भागने लगे तो उसने उन्हें देख शोर मचा दिया। तो वहां लोगो ने युवको को पीछा कर पकड़ लिया। और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं वहां कुछ लोगों ने इन आरोपियों के बाल काट दिए और मुँह कला कर दिया और फिर पेंट से उनकी पीठ पर चोर लिख दिया। बाद में पुलिस ने मोके पर पहुँच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल पहुँचाया और आगे की बनती कार्यवाही शुरू की। [metaslider id="9199"]