ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 08 December 2021

खाकी फिर हुई दागदार : लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी में खाली प्लाट में नशा करते 2 पुलिस वालों को लोगों ने पकड़ा

people caught 2 policemen taking drugs in an empty plot in Ludhiana's New Kundanpuri
people caught 2 policemen taking drugs in an empty plot in Ludhiana's New Kundanpuri
[metaslider id=9199] लुधियाना : खाकी फिर दागदार हुई है , खबर मिली है कि लुधियाना में लोगों ने दो पुलिस कर्मचारी को नशा करते पकड़ा। पता चला है कि दोनों ने पहले रौब झाड़ने की कोशिश की, वहीँ जब मोबाइल पर उनकी वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों ने हथियार फेंक दिए। वहीँ इसी दौरान मौका पाकर एक कर्मचारी फरार हो गया, हालाँकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। मिली जानकारी अनुसार न्यू कुंदनपुरी में मेडिकल स्टोर के संचालक हरीष छाबड़ा ने बताया कि उनके मेडिकल स्टोर के सामने ही एक खाली प्लाट है। उसने बताया की उसने देखा कि प्लाट में दो पुलिस मुलाजिम बैठे नशा कर रहे थे। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इकट्‌ठा कर उन्हें पकड़ लिया, लेकिन एक मुलाजिम मौका पाकर वहां से भाग गया। बता दे कि पकड़े गए मुलाजिम की उन्होंने वीडियो बना ली। वहीँ यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है लोग उसकी जेब से सिरिंज और अन्य दवाइयां निकालकर दिखा रहे हैं। [metaslider id=711]