ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 12 July 2023

बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों को नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई की जाएगी- CM भगवंत मान

People affected due to rain will be compensated every paisa of loss – CM Bhagwant Mann
People affected due to rain will be compensated every paisa of loss – CM Bhagwant Mann
पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा है कि राज्य में बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों को नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई की जाएगी। बुधवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और राज्य भर से बाकायदा रिपोर्ट भी ले रहे हैं। जिलों में जारी राहत कार्यों और पानी के स्तर के बारे में राज्य भर में निगरानी रखी जा रही है। मुश्किल की इस घड़ी में लोगों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है और इस कार्य की पूर्ति के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी डैम सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है।भगवंत मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी पहले ही अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में तैनात हैं और संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक पहुंच की जा रही है। पानी के स्तर को देखते हुए लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए मशीनरी का व्यापक प्रबंध किया गया है। [metaslider id=25498]