ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 31 August 2025

'पवित्र रिश्ता' TV सीरियल की एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन

'पवित्र रिश्ता' TV सीरियल की एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन

नेशनल न्यूज़ : 'पवित्र रिश्ता' TV सीरियल में वर्षा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है। उन्होंने इस शो में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिया 38 साल की थीं। वे पिछले साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं. लेकिन वो कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं। फैंस भी सन्न हैं।

प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। रविवार, 31 अगस्त 2025 को उनका निधन हो गया। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।

प्रिया ने 'पवित्र रिश्ता' के अलावा 'साथ निभाना साथिया' और 'तू तीथे में', Char Divas Sasuche, कसम से, उतरन, भाग रे मन, Swarajyarakshak Sambhaji सहित कई टीवी-मराठी शोज में काम किया था।