ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 08 July 2021

जालंधर के सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल से मरीज ने छलांग लगा की आत्महत्या

Patient commits suicide by jumping from the second floor of Jalandhar's Civil Hospital
Patient commits suicide by jumping from the second floor of Jalandhar's Civil Hospital
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज ने बाथरूम की खिड़की से कूदकर की आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले ही उसे सीने में इन्फेक्शन और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। [metaslider id="1461"] मिली जानकारी के मुताबिक घटना करीब तीन बजे की है। कश्मीर सिंह (30) निवासी पंडोरी कपूरथला को पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वीरवार को दोपहर बाद उसने मां से नहाने जाने की बात कही। इसके बाद कश्मीर बाथरूम में चला गया जबकि उसकी मां बाहर इंतजार करने लगी। बाद में कश्मीर सिंह बाथरूम की खिड़की से बाहर कूद गया। टेलिफोन के तारों में फंसने से वह उनमें उलझ कर नीचे गिरा। हालांकि बाद में शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। [metaslider id="9199"]     source link