Thursday, 19 November 2026
Punjab
पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
पंजाब : पटियाला बाईपास पर भाखड़ा मेन लाइन नहर पर बना करीब 60 मीटर लंबा स्टील पुल बुधवार सुबह अचानक धस गया। सुबह करीब छह बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद यातायात प्रभावित हुआ।
पुल ढहने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की घटना प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा इंतजाम संभाले। ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की, जबकि रोड सेफ्टी मार्शल भी तैनात किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्र में सांकेतिक लगाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि रात के समय भी वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा हो सके।
साल 2016 में बनकर तैयार हुआ था पुल
जानकारी के मुताबिक, एनएचएआई ने यह पुल बनाया था। साल 2016 में ये पुल बनकर तैयार हुआ था। भाखड़ा नहर के ऊपर यह पुल बनाया गया था। पुल का महज 10 साल में धंस जाना इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुल किन कारणों से धंसा यह जांच का विषय है।