Wednesday, 03 January 2024
Punjab
पंजाब में बस में सफर करने वाले यात्री ध्यान दे , आज सोच-समझ कर निकले घर से बाहर
पंजाब : पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एहम खबर है। जानकारी मिली है कि आज 2 घंटे तक बसों का चक्का जाम रहेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे तक बस यातायात रोका जाएगा और केंद्र सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी देते हुए पंजाब रोडवेज, पनबस, पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि बड़े स्तर पर पनबस, पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों को किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है। इसके विपरीत कुछ कर्मचारियों को कम वेतन दिया जा रहा है। मजदूरी समान रूप से नहीं मिल रही है। सरकार के फैसले के बावजूद बर्खास्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं रखा जा रहा है।