ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 26 April 2023

जिस बाग की देख रेख करते थे प्रकाश सिंह बादल, उसी में होंगे विलीन

parkash-singh-badal-will-be-cremated-in-garden-of-kinnow-in-his-native-village
parkash-singh-badal-will-be-cremated-in-garden-of-kinnow-in-his-native-village
पंजाब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में होगा। इसके लिए दो एकड़ किन्नू की बाग को समतल किया जा रहा है। बता दे चंडीगढ़ से उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव के लिए निकल चुकी है। सियासत के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल को उनके पैतृक गांव बादल में होगा। बता दे बादल जिस बाग के बागवां थे, कल उसी बाग में उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि इस बाग की देखरेख प्रकाश सिंह बादल खुद करते थे। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि गांव का श्मशान घाट काफी छोटा था। अब गांव बादल में लंबी रोड पर स्थित किन्नू के बाग को साफ किया जा रहा है।