ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 27 April 2023

प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में हुए विलीन , हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

parkash-singh-badal-cremated-in-badal-village-of-muktsar-in-punjab
parkash-singh-badal-cremated-in-badal-village-of-muktsar-in-punjab
पंजाब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों लोगों ने अपने चहेते नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री की पार्थिव देह को लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए सुबह दस बजे से गांव बादल स्थित निवास पर रखा गया था। यहां लोगों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। बता दे यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पंजाब के CM भगवंत मान, गवर्नर बीएल पुरोहित, जे एंड के के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्हा, NCP चीफ शरद पवार भी शोक जताने पहुंचे। करीब पौने एक बजे उनकी अंतिम यात्रा पैतृक निवास से लंबी रोड स्थित उस मैदान के लिए निकली, जहां प्रकाश सिंह बादल के किन्नू के बाग को काटकर अंतिम संस्कार के लिए मैदान तैयार किया गया था। करीब डेढ़ बजे यात्रा यहां पहुंची। यहां विभिन्न केंद्रीय व अन्य राज्यों के नेताओं ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। पंजाब पुलिस की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए हथियार उल्टे कर पूर्व सीएम को सलामी दी। अंतिम शव यात्रा के दौरान भी जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। दोपहर करीब तीन बजे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार किया गया। [metaslider id=25498]