ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 January 2022

पंजाब में हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में फैली दहशत, मोके पर मौजूद पुलिस जांच में जुटी

Panic spread in the area due to hand grenade found in Punjab, police on the spot engaged in investigation
Panic spread in the area due to hand grenade found in Punjab, police on the spot engaged in investigation
[metaslider id=9199] फाजिल्का : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब के फाजिल्का में पुलिस को आज सरहदी गांव मुठियांवाली के निकट से गुजरने वाले सेमनाले के किनारे से सर्च अभियान के दौरान पुराना हैंड ग्रेनेड मिला है । मिली जानकारी अनुसार उक्त ग्रेनेड जिंदा हालत में होने के चलते इसके आसपास गट्टे लगाकर इसे सुरक्षित कर दिया गया है, वहीँ बम निरोधक टीम को जानकारी दे दी गई है। इस संबंध में डीएसपी फाजिल्का ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जिसके दौरान गांव मुठियावाली के सेमनाले के निकट एक पुराना हैंड ग्रेनेड मिला। वहीँ सदर थाना प्रभारी ने बताया कि यह ग्रेनेड काफी पुराना है। उन्होंने बताया आशंका है कि यह भारत-पाक के युद्ध के दौरान का हो। उन्होंने कहा फिलहाल बम निरोधक दस्ते को इसकी दे दी गई है और उनके द्वारा यहां आकर इसे नष्ट किया जाएगा। [metaslider id=711]