ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 August 2021

स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले अमृतसर में हैंड ग्रेनेड मिलने से फैली दहशत , बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर

Panic spread due to hand grenade found in Amritsar 2 days before Independence Day, Bomb Disposal Squad reached the spot
Panic spread due to hand grenade found in Amritsar 2 days before Independence Day, Bomb Disposal Squad reached the spot
[metaslider id="711"] अमृतसर : स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले अमृतसर में हैंड ग्रेनेड मिलने से दहशत फ़ैल गई। यहाँ पॉश इलाकों में शामिल रंजीत एवेन्यू मेंं शुक्रवार सुबह एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस । वहीँ बम निरोधक दस्ते ने पहुँच कर इसकी जांच की । [metaslider id="1461"] जिक्रयोग है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का शनिवार को अमृतसर दौरा है और इससे एक दिन पहले हैंड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा बल व पुलिस सतर्क हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्रनर डा. सुखचैन सिंह गिल, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल और डीपीसी मुखविंदर सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी अनुसार बम की पिन निकली हुई है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता मंगवाकर इसे सुरक्षित तरीके से कब्ज़े में ले लिया है। पुलिस कमिश्रनर ने कहा किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बम को डिफ्यूज करवाया जाएगा। मिली जानकारी मुताबिक सुबह नगर निगम के कर्मी रंजीत एवेन्यू में सफाई अभियान चला रहे थे कि उन्हें बम नुमा चीज़ दिखी और उन्होंने ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। [metaslider id="5345"]