Saturday, 25 February 2023
Jalandhar
पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर गोलियां से हुआ हमला
इस्लामाबाद : खबर मिल रही है कि पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर गुरुवार को लाहौर में अपने आवास के बाहर गोली चली जिससे वे बाल-बाल बची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय मार्विया मलिक एक फार्मेसी से लौट रही थी इस दौरान दो हमलावरों ने उनकी हत्या करने का प्रयास करते हुए उन पर गोली चलाई। मलिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे और हमले के पीछे उनकी "सक्रियता" का हवाला दिया है।
[metaslider id=25498]