ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 09 August 2021

पाकिस्‍तान नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज , अमृतसर में ड्रोन से बार्डर पर फेंका टिफिन बम

Pakistan is not coming from nefarious antics, tiffin bomb thrown on the border with a drone in Amritsar
Pakistan is not coming from nefarious antics, tiffin bomb thrown on the border with a drone in Amritsar
[metaslider id="711"] अमृतसर : पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा । पंजाब को 15 अगस्‍त को दहलाने की उसकी साजिश थी। पाकिस्‍तान की तरफ से ड्रोन के सहारे अमृतसर के बार्डर क्षेत्र में दो किलो आरडीएक्‍स (RDX) से भरा टिफिन बम फेंका गया‍। इस बम से स्‍वतंत्रता दिवस के दिन पंजाब को दहलाने की साजिश थी। पुलिस ने पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के गांव डालेके के नज़दीक यह टिफिन बम बरामद किया है। बम मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीँ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियांं सतर्क हो गई हैं। [metaslider id="1461"] पंजाब पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका के कारण लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बीएसएफ व पंजाब पुलिस के जवान पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मिली जानकारी मुताबिक आतंकियों की स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में बड़े बम धमाके की तैयारी थी। पंजाब के DGP दिनकर गुप्ता ने कहा कि इसमें दो किलो RDX था और इसमें स्विच मैकेनिज्म वाला टाइम बम था। और इसमें स्प्रिंग मेकेनिज्म, मैग्नेटिक और 3 डेटोनेटर भी मिले हैं। संभावना जताई जा रही है पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन किसी बड़ी आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। DGP ने लोगों से अपील की अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखे तो 112 पर फोन करें। [metaslider id="9199"]     source link