ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 13 October 2026

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर सामाजिक मुहिम चलाने वाले मशहूर नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब झोटा अपने साथियों के साथ मानसा क्षेत्र में मौजूद थे। अंधाधुंध गोलीबारी में परमिंदर सिंह झोटा के शरीर पर कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस जानलेवा हमले में उनके साथ मौजूद तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मानसा जिले और आसपास के मालवा क्षेत्र में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक झोटा अपनी टीम के साथ एक मेडिकल शॉप पर पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव चलाया था। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने उन पर फायरिंग कर दी। पूरी वारदात वीडियो में कैद हो गई। परमिंदर सिंह झोटा लंबे समय से मानसा और पूरे पंजाब में 'चिट्टा' (हेरोइन) और मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से बेची जाने वाली नशीली गोलियों के खिलाफ एक अभियान चला रहे थे। वे अपनी टीम के साथ उन दुकानों पर रेड करते थे जहां से युवाओं को नशा सप्लाई किया जाता था, और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लाइव कर देते थे। माना जा रहा है कि इसी अभियान और पुरानी रंजिश के चलते मेडिकल स्टोर संचालक ने उन पर यह हमला किया है।