Wednesday, 25 November 2026
Punjab
पंजाब में 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले : गुरप्रीत भुल्लर बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर
पंजाब : पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस कड़ी में 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की जगह IG अमृतसर बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

