ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 22 September 2021

जालंधर में ओवरलोड बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने व्यक्ति को कुचला , हुई दर्दनाक मौत

Overloaded uncontrollable tractor-trolley crushed a person in Jalandhar, painful death
Overloaded uncontrollable tractor-trolley crushed a person in Jalandhar, painful death
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में टीवी टावर के पास वडाला चौक पर एक व्यक्ति की बेकाबू ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है वह व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहा था। और अचानक पीछे से आई बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। ट्राली ईंटों से ओवरलोड थी। और तो और उसका अगला इंजन वाला हिस्सा भी खस्ताहाल में था। जिसे ट्रॉली के बेकाबू होने का कारण माना जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। एक्सीडेंट के बाद ट्रॉली को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीँ अब परिजनों के बयान दर्ज कर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। [metaslider id="1461"]