ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 13 April 2022

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 'विद्यालय के 35वें स्थापना दिवस तथा पारितोषिक-वितरण दिवस' का आयोजन

Organizing '35th Foundation Day and Prize Distribution Day' at Shiv Jyoti Public School
Organizing '35th Foundation Day and Prize Distribution Day' at Shiv Jyoti Public School

[metaslider id=711]

● श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन) जी के आशीर्वाद से एवं डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट) जी के प्रोत्साहन से विद्यालय प्रबंधन एवं  प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी की देखरेख में दिनांक 13.04.2022 को विद्यालय परिसर में विद्यालय के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पवित्र मन्त्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ में आहुतियाँ डाली गईं तथा पारितोषिक-वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ● कार्यक्रम में गणमान्य सदस्य श्री संजय सभ्रवाल जी (ट्रस्टी एवं मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी), श्री बी.बी. ज्योति जी (ट्रस्टी), तथा श्रीमती विभा शारदा जी (पूर्व प्रधानाचार्या) जी सम्मलित हुए। गणमान्य सदस्यों द्वारा ज्योति-प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर पवित्र वैदिक-मन्त्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ में आहुतियाँ डालकर दसवीं व बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को बोर्ड-परीक्षाओं के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी गईं। प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी एवं पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती विभा शारदा जी की ज्ञानोपयोगी बातों के माध्यम से सभी विद्यार्थी लाभान्वित हुए। दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के भावपूर्ण विदायगी-भाषण ने सबको भावुक कर दिया। ● पारितोषिक-वितरण समारोह के अंतर्गत ज्योति-प्रज्ज्वलन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा 'सरस्वती-स्तुति' के माध्यम से विद्या व ज्ञान की देवी की आराधना की गई। प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने उपस्थित गणमान्य सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका आभार प्रकट किया तथा। चेतन शर्मा (कक्षा बारहवीं) ने स्वरचित कविता 'बीज जो बोया था' गाकर समां बाँध दिया। विद्यार्थियों के द्वारा समूहगान प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद कक्षा नर्सरी से ग्यारहवीं (2021-2022) के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सातवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 'वार्षिक रिपोर्ट' के माध्यम से गत वर्ष विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने मनमोहक लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियाँ पेश कीं जिनसे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी, उपप्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली जी ने उपस्थित गणमान्य सदस्यों को स्मृति-चिह्न के रूप में नन्हे-नन्हे पौधे देकर सम्मानित किया तथा बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ● श्री बी.बी. ज्योति जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उपप्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली जी ने उपस्थित गणमान्य सदस्यों का धन्यवाद करते हुए समस्त शिव ज्योति परिवार को '35वें स्थापना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। समस्त शिव ज्योति परिवार ने राष्ट्रीय-गान की धुन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। ● कला एवं कार्यक्रम दिशानिर्देशन -
श्रीमती रजनी शर्मा 
श्रीमती मीनाक्षी शर्मा  श्रीमती रेखा जोशी  श्रीमती सुनंदा शर्मा  श्रीमती मेघा कुमार श्रीमती किरण बाला  श्रीमती रजनी मलिक  श्रीमती रंजू शर्मा  श्रीमती भावना सभ्रवाल  श्रीमती सुमन खन्ना ● तकनीकी सहायक -  श्रीमती हिमानी  श्रीमान भूपेंद्रजीत सिंह  ● मंच-संचालन - श्रीमती मीनू मिन्हास श्रीमती मेघा कुमार श्रीमती ऋतु देवगन  श्रीमती पूजा सोढी [metaslider id=1461]
  [metaslider id=9106]