ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 07 September 2022

सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला गिरफ्तार

One arrested for threatening Sidhu Musewala's father
One arrested for threatening Sidhu Musewala's father
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] मानसा : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकियां देने वाले को मानसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के एक गांव से आरोपी को पकड़ा गया है। उसने ई-मेल के जरिए मूसेवाला के पिता को धमकाया था। बता दें कि विदेश से लौटे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को धमकियां मिलने की शिकायत दी थी और मानसा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जबरन वसूली और धमकियों के आरोपों के तहत केस दर्ज किया था। धमकियां देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गु भगवानपुरिया गैंग का मैंबर बताया था। वहीं पंजाब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आज सुबह मानसा पहुंच गई है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। [metaslider id=25498]