ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 February 2023

सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर CM भगवंत मान जालंधर के बूटामंडी में गुरु रविदास धाम पहुंचे

On the Prakash Parv of Satguru Ravidas Maharaj, CM Bhagwant Mann reached Guru Ravidas Dham in Butamandi, Jalandhar.
On the Prakash Parv of Satguru Ravidas Maharaj, CM Bhagwant Mann reached Guru Ravidas Dham in Butamandi, Jalandhar.
जलंधर : जालंधर शहर में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर उत्सवी माहौल बना हुआ है। वही मुख्य शोभायात्रा बूटा मंडी सतगुरु रविदास धाम से निकली। CM भगवंत मान भी शोभायात्रा में शामिल होने के लिए बूटामंडी सतगुरु रविदास धाम में पहुंचे। वह श्री गुरु रविदास जी महाराज के दरबार में नतमस्तक हुए। उन्होंने इसके बाद वहां श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों-सैकड़ों साल पहले जो हमारे गुरु बातें बोल गए थे उनका आज भी महत्व है। CM मान ने कहा लोगो को श्री गुरु रविदास महाराज जी के दवारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके विधायक शीतल अंगुराल , रमन अरोड़ा , बालकर सिंह , इंदरजीत कौर मान , DC जसप्रीत सिंह , CP को कुलदीप चाहल मौजूद थे। इस मौके उन्होंने कहा कि युवाओं को विदेश जाने से भी रोका जाएगा ताकि वह अपनी ऊर्जा राज्य में लगा सकें। खुद के धंधे शुरू करके औरों के लिए भी रोजगार के द्वार खोलें। [metaslider id=25498]