Friday, 19 November 2021
National
कृषि कानून वापिस लेने के केंद्र के फैसले पर राकेश टिकैत बोले- MSP गारंटी कानून बनने तक आंदोलन चलेगा
[metaslider id=711]
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि गुरू पर्व के मौके पर PM नरेंद्र मोदी के द्वारा तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले के बाद किसान आंदोलन में जश्न का माहौल है। वहीँ इस एलान के बाद सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने जश्न मनाया । बता दे कि किसान नेताओं का कहना है कि वे प्रधानमंत्री के बयान को अपनी जीत के रूप में देख रहे हैं। जबकि अभी किसान आंदोलन समाप्त करने की घोषणा नहीं की गई है।
वहीँ किसान आंदोलन की अगुआई कर रहे राकेश टिकैत का कहना है कि एक साल बाद में सरकार की समझ में किसान शब्द आया है, उन्होंने कहा हम इसे अपनी जीत मान रहे हैं। वहीँ सरकार से बातचीत का रास्ता खुला है। वहीँ उन्होंने कहा सरकार जब संसद में कानून लेकर जाएगी, वहां क्या होगा, ये मायने रखता है। उन्होंने कहा MSP हमारा मुद्दा है। इसके अलावा उन्होंने कहा सरकार MSP गारंटी कानून लेकर आए। वहीँ जब तक सभी मुद्दों पर समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
[metaslider id=9199]