Sunday, 02 April 2023
Punjab
दीप सिद्धू के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय गोल्डन टेंपल में हुई नतमस्तक
अमृतसर : खबर है कि वारिस पंजाब दे संस्था के संस्थापक दीप सिद्धू के जन्मदिन पर उनकी महिला मित्र रीना राय गोल्डन टेंपल पहुंची। बता दे रीना इस दौरान एक सिंघनी के रूप में नज़र आई । रीना राय ने दीप सिद्धू के जन्मदिन पर गोल्डन टेंपल पहुंच नतमस्तक होने की पहले ही घोषणा कर दी थी। इस मौके उन्होंने शिक्षा को प्रमोट करने के मकसद से जरूरतमंद बच्चों में स्टेशनरी तथा पुस्तके भी बांटी। उन्होंने कहा कि दीप हमेशा शिक्षा को प्रमोट करने की बातें करते थे। वे हमेशा शिक्षा को प्रमोट करने के समर्थक थे उनका सपना जरूरतमंदों को फ्री शिक्षा दिलाना था। उन्होंने कहा कि दीप सिद्दू की इस सोच पर अमल करते हुए वह इस मुहिम को वह आगे बढ़ाएंगी।
[metaslider id=25498]