ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 14 August 2021

कार को रोकने पर ड्राइवर ने पंजाब पुलिस के ASI को मारी टक्कर और हुआ फरार, पुलिस मुलाजिम हुआ गंभीर जख्मी

On stopping the car, the driver hit the ASI of Punjab Police and escaped, the policeman got seriously injured
On stopping the car, the driver hit the ASI of Punjab Police and escaped, the policeman got seriously injured
[metaslider id="711"] पटियाला : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पुलिस अधिकारी जहां शहर में सुरक्षा इंतजाम कड़े होने के दावे कर रहे हैं, वहीं माडल टाउन पुलिस चौकी के अंतगर्त पड़ते लीला भवन इलाके में एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश करते हुए चालक ने पुलिस मुलाजिम को बुरी तरह से कुचल दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक कार की टक्कर लगने से पुलिस मुलाजिम की एक टांग टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर जख्म हो गए। [metaslider id="1461"] घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है , इसके बाद जख्मी पुलिस मुलाजिम को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहीँ पुलिस मुलाजिम की पहचान ASI सूूबा सिंह के रूप में हुई है, जिनके साथ एक पुलिस मुलाजिम भी था। मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीँ हालत गंभीर होने पर सूबा सिंह को अन्य सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे CCTV की जांच में जुटी थी। [metaslider id="9199"]