Saturday, 14 August 2021
Jalandhar
स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी जालंधर में फहराएंगे राष्ट्रीय झंडा , समागम में कोरोना योद्धाओं को किया जाएगा सम्मानित
[metaslider id="711"]
जालंधर : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे । स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर फाइनल रिहर्सल की गई। यहाँ डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीँ फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा परेड कमांडर मुराद जसवीर सिंह गिल के नेतृत्व वाले मार्च पास्ट से सलामी ली।
यहाँ मार्च पास्ट में आईटीबीपी, पंजाब पुलिस, पंजाब पुलिस महिला विंग, पंजाब होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स और सीआरपीएफ का बैंड शामिल हुआ । डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर कोविड -19 की गाइडलाइन की पूरी तरह से पालना की जाए।
[metaslider id="1461"]
स्वतंत्रता दिवस समागम में कोरोना योद्धाओं और अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीँ जिला प्रशासन की और से स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। इस मोके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमरजीत बैंस, डिप्टी कमिश्नर पुलिस जगमोहन सिंह, एसडीएम हरप्रीत सिंह अटवाल और बलबीर राज सिंह, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
[metaslider id="9199"]