Monday, 03 January 2022
National
दिल्â€ली में ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर बिगड़ रहे हालात, कुल कोरोना मामलों में से ओमिक्रोन के 84% केस
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : मिली जानकारी अनुसार दिल्â€ली में ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर बिगड़ रहे है हालात। वहीँ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि नई जीनोम रिपोर्ट से पता चलता है कि परीक्षण किए गए नमूनों में से 84 प्रतिशत नमूनों में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि नए मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। क्यूंकि बहुत से लोग गंभीर बीमारी महसूस नहीं कर रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सोमवार को बाद में जारी किए जाने वाले स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोरोनोवायरस के लगभग 4,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं और सकारात्मकता दर बढ़कर 6.5 प्रतिशत हो गई है।
[metaslider id=711]