Tuesday, 08 October 2024
National
उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री , फारूक अब्दुल्ला ने किया एलान
श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनेगे, श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने यह घोषणा की है । जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही है। गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा किसे बनाया जाएगा, इसके बारे में पूछने पर फारूक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे।’
नेकां अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम इस बात का सबूत है कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ थे। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और यह साबित कर दिया है कि पांच अगस्त 2019 को लिए गए फैसले उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं। मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं कि लोगों ने चुनावों में भाग लिया और स्वतंत्र रूप से मतदान किया। मैं नतीजों के लिए ईश्वर का आभारी हूं।’’