ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 26 June 2024

ओम बिरला फिर से चुने गए लोकसभा स्पीकर

ओम बिरला फिर से चुने गए लोकसभा स्पीकर

नेशनल न्यूज़ : BJP नेता और लोकसभा अध्‍यक्ष रह चुके ओम बिरला बुधवार को लगातार दूसरी स्‍पीकर चुने गए। इसके बाद PM मोदी और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ओम बिरला को उनके आसन तक लेकर गए। इसी के साथ बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्‍यक्ष बनने वाले नेता बलराम जाखड़ जीएम बालयोगी और पीए संगमा की सूची में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव सदन में रखा तो वहां मौजूद सदन के सदस्यों ने उन्हें ध्वनि मत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया है।बता दे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश को हराकर एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर बने हैं.