ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 25 August 2022

जालंधर में निजी अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में तेजधार हथियारों से नर्स की मौत , एक नर्स गंभीर घायल

Nurse killed by sharp weapons in nursing hostel of private hospital in Jalandhar, one nurse seriously injured
Nurse killed by sharp weapons in nursing hostel of private hospital in Jalandhar, one nurse seriously injured
[metaslider id=24910] [metaslider id=24944] जालंधर : शहर में सुबह सुबह ही बुरी खबर सामने आई है कि एक निजी अस्पताल पर्ल आईज़ एडं मैटरनिटी होम के नर्सिंग हॉस्टल में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से दो नर्सों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी अनुसार घायल नर्स को निजी घई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर डॉक्टरों ने नर्स की हालत को चिंताजनक बताया है। [metaslider id=25498] ये वारदात देर रात दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार जिस नर्स की हत्या हुई है उसकी पहचान जिला अमृतसर के तहत आते ब्यास की बलविंद्र कौर के रूप में हुई है जबकि घायल नर्स की पहचान ज्योति के रुप में हुई है। ज्योति फगवाड़ा की रहने वाली है। दोनों पर देर रात हमला हॉस्टल की छत पर हुआ। वहीँ मर्डर की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। स्टाफ ने तुरंत घायल नर्स को लिंक रोड पर स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी है। [metaslider id=1461]