ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 13 August 2023

गुरुद्वारों में अब खिलौना जहाज़ चढ़ाने पर लग सकती है रोक , विदेश जाने की चाह में लोग चढ़ाते हैं

Now there may be a ban on offered-toy ships in Gurudwaras
Now there may be a ban on offered-toy ships in Gurudwaras
पंजाब : खबर है कि अब गुरुद्वारों में खिलौना जहाज़ चढ़ाने पर रोक लग सकती है , विदेश जाने की चाह में लोग गुरुघर में खिलौना जहाज़ चढ़ाते हैं। खबर है कि श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विदेश जाने के लिए गुरुद्वारों में खिलौना प्लेन चढ़ाने का प्रचलन बंद कर सकती । मिली जानकारी अनुसार गोल्डन टेंपल और अन्य गुरुद्वारों में हवाई जहाज जैसे खिलौने चढ़ाने के चलन को रोकने के लिए सेवादारों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह से मिले थे। इस दौरान देश में पैदा हो रहे संप्रदायिक दंगों पर चर्चा की गई। लेकिन इसी बीच पंजाब से बाहर जा रहे युवाओं पर भी चिंतन हुआ। इसी दौरान गुरुद्वारों में विदेश जाने व वीजा पाने के लिए भेंट किए जा रहे खिलौना जहाजों जैसा प्रचलन बंद करने पर भी विचार किया गया। आपको बता दे जालंधर के एक गुरुद्वारे में विदेश जाने के लिए लोग खिलौना जहाज चढ़ाते हैं। यह प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया कि इस गुरुद्वारे को ही लोग हवाई जहाज गुरुद्वारा कहने लगे हैं। बताया जा रहा है यह प्रचलन अब गोल्डन टेंपल में भी शुरू हो चुका है। बीते दिनों गोल्डन टेंपल की एक ऐसी ही तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। [metaslider id=25498]