Wednesday, 09 March 2022
Punjab
अब बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक ट्रेफिक पुलिस चलान नहीं काटेगी, गलती होने पर समझा कर छोड़ेगी
[metaslider id=711]
अमृतसर : आपको बता दे कि पंजाब पुलिस अब अमृतसर आने वाले टूरिस्ट के साथ फ्रैंडली होने की तैयारी में है। बता दे कि ट्रेफिक पुलिस ने आदेश जारी कर दिए हैं कि अब बाहरी नंबर की गाड़ियों के चालकों को परेशान ना किया जाए। वहीँ अगर कोई चालक गलती करता है भी है तो उसे उसकी गलती समझाकर उसे छोड़ दिया जाए और उसे तंग न किया जाए । मिली जानकारी के अनुसार इन आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि अमृतसर में आने वाले टूरिस्ट को परेशान ना किया जाए। वहीँ अगर खासकर जब टूरिस्ट गोल्डन टैंपल या दुर्ग्याणा मंदिर जा रहा हो, तो उसे रोका भी ना जाए।
[metaslider id=1461]