ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 September 2025

अब भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट मिग-21 आसमान में नहीं दिखेगा

अब भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट मिग-21 आसमान में नहीं दिखेगा

चंडीगढ़ : भारतीय वायुसेना का जंगी जहाज मिग-21 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। करीब छह दशक से धाक जमाने वाले इस लड़ाकू विमान को 26 सितंबर को चंडीगढ़ एयरबेस पर विदाई दी जाएगी। चंडीगढ़ में होने वाले इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। आसमान में जब मिग-21 आखिरी उड़ान भरेंगे तो लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस उन्हें एस्कॉर्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि मिग-21 की जगह अब तेजस ही लेंगे।

तेजस के साथ-साथ इन्हें बधाई देने के लिए वायुसेना की राजदूत कही जाने वाली सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम भी पहुंच रही है। सूर्यकिरण चंडीगढ़ के आसमान में एक अद्भुत और खतरनाक जलवा दिखाएगी। यह एयर शो चंडीगढ़ के आसमान में जीवंत होगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।