ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 September 2024

अब गैंगस्टरों ने इस मशहूर सिंगर से मांगी 1 कराेड़ की फिरौती, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

अब गैंगस्टरों ने इस मशहूर सिंगर से मांगी 1 कराेड़ की फिरौती, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

पंजाब : खबर है कि पंजाबी गायक R Nait को धमकी भरा फोन आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर R Nait को गैंगस्टरों ने धमकी देते हुए एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी

है। इस संबंध में सिंगर ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार R Nait ने बताया है कि उनके मैनेजर को विदेशी नंबरों से बार-बार फोन आ रहा है। उससे कभी लारेंस बिश्नोई तो कभी रिंदा के नाम से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।