ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 26 April 2022

देश में अब 5-12 साल के बच्चों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन , जानिए किस वैक्सीन को मिली मंजूरी

Now children of 5-12 years old will get corona vaccine in the country, know which vaccine got approval
Now children of 5-12 years old will get corona vaccine in the country, know which vaccine got approval
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : देश में अब 5-12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके तहत ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ( DCGI) ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। प्राप्त जानकारी अनुसार 5-6 साल के बच्चों को बायोलाजिकल ई की कार्बेवैक्स लगाई जाएगी। वहीँ इसके साथ ही 6-12 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के दो विकल्प हैं- भारत बायोटेक की कोवैक्सीन व कार्बेवैक्स। इसके अलावा 12 साल से अधिक उम्र के किशोरों को जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव डी के दो डोज दिए जाएंगे। बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह अहम जानकारी दी । आपको बता दे कि पिछले ही सप्ताह DCGI की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने स्कूलों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 6 से 12 सालों के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए DCGI के पास भेजा गया था। [metaslider id=9106]