ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 March 2026

नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया

नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया

नेशनल न्यूज़ : नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स पर विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब से हटा लिया और कहा कि वह इसका जल्द ही नया ट्रैक रिलीज करेंगे।

कन्नड़ फिल्म 'केडी- द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' सुर्खियों में बना हुआ है। गाने के बोल और डांस को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। शुरुआत में यह सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बड़े नाम और संस्थाएं भी शामिल होती गईं और विवाद बढ़ता गया। इसी बीच मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए गाने को यूट्यूब से हटा दिया और अब इसे नए वर्जन में वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं।

लोगों के बाद कुछ सेलेब्स ने भी इस गाने पर आपत्ति जताई। सिंगर अरमान मलिक और फिल्ममेकर ओनिर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की। साथ ही अरमान ने गाने की राइटिंग को निचले स्तर की बताया।

फैंस और सेलेब्स के सोशल मीडिया पर विरोध करने के बाद ये गाना एक वकील तक भी पहुंच गया। जिसके बाद उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे बैन करने की मांग की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के लिरिक्स और वीडियो बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो समाज पर गलत असर डाल सकते हैं, खासकर बच्चों और युवाओं पर। इतना ही नहीं, शिकायत को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक भी भेजा गया और इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।