ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 08 May 2023

जालंधर में थमा चुनावी प्रचार का शोर , अब डोर टू डोर , 10 को वोटिंग

Noise of election campaign stopped in Jalandhar, now door to door, voting on 10th
Noise of election campaign stopped in Jalandhar, now door to door, voting on 10th
जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर आज शाम 6 बजे से थम गया। 10 मई को वोटिंग होनी है। उसके 48 घंटे पहले प्रचार बंद कर दिया गया। रैलियां-रोड शो खत्म होते ही बाहरी प्रदेशों से आए नेता लोकसभा क्षेत्र छोड़कर रवाना हो गए हैं। हालांकि चुनाव में शोर शराबा बंद होने के बाद वाला स्थानीय नेताओं ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। वहीँ अब प्रत्याशियों के समर्थक घर-घर जाकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 10 मई को मतदान के बाद ईवीएम मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में जमा हो जाएंगी और इसके बाद इन मशीनों से 13 मई को प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी। जालंधर लोकसभा सीट पर कुल 16 लाख 21 हजार 800 वोटर हैं। जिनमें 38 हजार 313 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के है जबकि 10 हजार 526 दिव्यांग है। जिले में 1972 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेब कास्टिंग सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं रहेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक 'वुमेन ओनली पोलिंग स्टेशन' स्थापित किया गया है, जो केवल महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। जालंधर के पिंगलवाड़ा घर में पोलिंग बूथ बनाया गया है, जिसे दिव्यांग चलाएंगे। [metaslider id=25498]